धंसते जोशीमठ से 4 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर किया गया शिफ्ट, क्षतिग्रस्त मकान इमारत तोड़ने का काम शुरू

joshimath two hotels to be demolished Hotel Malari Inn Hotel Mount View see inside photosजोशीमठ. उत्तराखंड का मशहूर कस्बा जोशीमठ लगातार धंसता जा रहा है। जिस कारण से यहां के अधिकतर घर और इमारतों में दरारें आ गयी है। ऐसे में अब दरार आ चुकी है इन इमारतों और घरों को तोड़ने का फैसला लिया गया है। ताजा खबरों के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि उत्तराखंड के धंसते जोशीमठ में जिन इमारतों में दरारें आ गयी है औरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। उन्हें आज से ध्वस्त कर दिया जायेगा जोशीमठ को 3 हिस्सों में बांटा गया है। ‘डेंजर’, बफर और कंप्लीटली सेफ’।
अधिकारियों ने बताया है कि जोशीमठ में 600 से अधिक इमारतों में दरारे आ गयी है। जो सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हैं। उन्हें ध्वस्त कर दिया जायेगा। जोशीमठ और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गृह मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि करीब 4 हजार लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानान्तरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लगता है कि जोशीमठ का 30 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित है। एक विशेषज्ञ समिति द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसे पीएमओ कार्यालय को सौंपा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *