LNIPE ने VIKRAM  यूनिवर्सिटी उज्जैन को 8-0 से दी पटखनी

ग्‍वालियर वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वूमेन फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन भी मेजबान एलएनआईपीई, का दबदबा कायम रहा। दिन के पहले मुकाबले में एल.एन.आई.पी.ई. टीम की तानिया की हैट्रिक की बदौलत मेजबान एलएनआईपीई, ग्‍वालियर ने दी विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन को 8-0 से पटखनी।
जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी ने 1-0 से अमरावती यूनिवर्सिटी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उसी तरह आज के तीसरे मुकाबले में यूनिवर्सिटी ऑफ गोवा ने 5-0 से महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी बडोदा को हरा कर क्‍वालीफाईंग राउंड के लिए भागीदारी दर्ज कराई और दिन के आखिरी मुकाबले में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल ने आर टी एम यूनिवर्सिटी नागपुर को 1-0 से दी शिकस्त। टूर्नामेंट के पांचवें दिन से अब लीग स्टेज की शुरूआत होगी। मेजबान एल एन आई पी ई कल शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर के खिलाफ अपने खेल का प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *