जियो ने ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5 जी सेवा लॉन्च की

ग्वालियर. रिलायंस जियो ने आज मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करने का एलान किया। इसके साथ ही देश के 72 शहरों में अब तक जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च हो चुकी है। जियो ट्रू 5जी सेवा तेजी से लॉन्च हो रही है और अधिकतर शहरों में सिर्फ जियो की ही 5जी सेवा है। इससे जियो ग्राहकों को टेक्नोलॉजी के परिवर्तनकारी फायदे मिल रहे हैं। प्रदेश के इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को देखते हुए जियो ने 2 और शहरों में अपने 5जी नेटवर्क को मजबूत किया है। रिलायंस जियो अब प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 5जी सेवा देने वाला पहला और एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। इससे पहले जियो इंदौर और भोपाल में भी ट्रू5जी सेवा लॉन्च कर चुका है।

आज से ग्वालियर और जबलपुर के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर ‘ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को मुफ्त में 1 Gbps+ की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। लॉन्च के मौके पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘हमें ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5जी शुरू करते हुए खुशी हो रही है। जियो मध्यप्रदेश में टेलीकॉम ग्राहकों की पहली पसंद है और ये लॉन्च जियो की मध्यप्रदेश के लोगों के लिए प्रतिबद्धता को दिखाता है। हमें विश्व स्तरीय सुविधा और बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क देते हुए गर्व है। जियो ट्रू 5जी से मध्यप्रदेश के लोगों के लिए ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और छोटे उद्योगों के लिए विकास के अनंत दरवाजे खुलेंगे। हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आभारी हैं कि उन्होंने प्रदेश को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में निरंतर सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *