टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत बाल -बाल बचे, कार जलकर राख हुए, ऋषभ का अस्पताल में चल रहा इलाज

रूड़की. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेट कीपर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। शुक्रवार 30 दिसम्बर तड़के रूड़की में ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर आग लग गयी। जिसमें ऋषभ पंत बाल-बाल बच गये है। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी है। अब एक्सीडेंट के बाद ऋषभ को रूड़की के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

ब्लेक फ्राइडे की तरह याद
Rishabh Pant Accident Health Live Updates: आज के दिन को ब्लेक फ्राइडे (Black Friday) की तरह याद किया जाएगा. शुक्रवार को सुबह से ही दुखद खबरें आने लगी. ब्राजील के फुटबॉलर पेले (Footballer Pele Death) का 82 साल की उम्र में निधन की खबर आई. वहीं हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का भी निधन (PM Modi mother Heeraben passes away) हो गया. इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भयंकर रोड एक्सीडेंट (Rishabh Pant Road Accident ) हो गया है. वो शुक्रवार सुबह कार से उत्तराखंड के अपने घर जा रहे थे. एक्सीडेंट रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास हुआ.पंत गंभीर रूप से घायल हैं.


