Latestराज्यराष्ट्रीय

GWALIOR में सड़क भ्रष्टाचार निर्माण में अफसरों से लेकर ठेकेदार की मिलीभगत

ग्वालियर. आए दिन सड़क निर्माण में खामियां और भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम सीमा के क्षेत्र में सामने आया है। यहां हाल ही में निर्माण की गई एक सड़क ठेकेदार द्वारा इतनी घटिया क्वालिटी की बनाई गई है कि, बनाए जाने के महज दो दिनों के भीतर ही वो उखड़ना भी शुरु हो गई है। आलम ये है कि, स्थानीय लोग उसे अपने हाथों से ही उखाड़कर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का दावा कर रहे हैं।

सड़क निर्माण में अफसरों से लेकर ठेकेदार की मिलीभगत
बता दें कि ग्वालियर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर रही है। शहर के नगर निगम सीमा क्षेत्र में ही एक ठेकेदार ने रातों – रात पुरानी धूलदार टूटी फूटी सड़क पर ही गिट्टी मिला डामर बिछाकर सड़क निर्माण कर दिया है। रोड की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, बनने के दो दिन बाद ही वो जगह जगह से उखड़ गई है। यही नहीं, सड़क निर्माण में अफसरों से लेकर ठेकेदार की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार का दावा करने वाले स्थानीय लोग हाथों से रगड़कर ही सड़क उखाड़कर उसकी गुणवत्ता दिखा रहे हैं। स्थानीय युवक द्वारा हाथों से सड़क उखाड़कर उसकी गुणवत्ता का अंदाजा लगाने की बात कह रहा है। इस सड़क का निर्माण शहर के वार्ड नंबर 66 में शिवपुरी लिंक रोड से पिपरौली तक हुआ है। सड़क का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा कराया गया है। लेकिन सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और बनाने का तरीका काफी घटिया स्तर का है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *