LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केन्द्र की खुफिया एजेंसी की नजर आप पर, राजपत्र में सरकार ने छापा आदेश

भोपाल. MP का टापू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के तत्व सक्रिय हो गये हैं। पिछले कुछ समय में यहां कई घटनाये देखने को मिली। इस दौरान अब इंटेलीजेंस ने गृहविभाग को इनपुट दिया है। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश हो सकती है। राज्य में शांति भंग करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। रिपोर्ट को सीरियस लेते हुए गृहविभाग ने सभी कलेक्टरों को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है और पुलिस को अलर्ट रहने के लिये कहा है।

1 जनवरी से 31 मार्च तक रहे अलर्ट
इंटेलिजेंस की खूफिया रिपोर्ट के बाद गृह विभाग में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। इसमें सख्ती और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।  गृह विभाग की ओर से कहा गया है कि 1 जनवरी से 31 मार्च तक विशेष सावधानी बरती जाए।  गुंडे बदमाशों और असामाजित तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ NSA  की कार्रवाई की जाए।  शांति के दुश्मनों को जिला बदर कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *