अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंची शीजान की बहन और मां फूट-फूट कर रोई
मुंबई. छोटे पर्दे की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मुंबई के मीरा रोड श्मशान घाट पर तुनिषा पंचतत्व में विलीन हुई। तुनिषा के अंतिम संस्कार में आरोपी शीजान खान की मां और बहन भी पहुंची है। तुनिषा के अंतिम संस्कार में दोनों भावुक नजर आई। आपको बता दें कि टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा 21, ने शनिवार को महाराष्ट्र के पालनघर जिले में बसाई में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि तुनिषा शर्मा सेट परद शौचालय गयी और काफी देर तक नहीं लौटी। जब दरवाजा तोड़ा गया तो उन्हें अन्दर फंदे से लटकी पायी गयी। तुनिषा शर्मा न कई टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया था।
शीजान खान गिरफ्तार
पुलिस ने तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वालिव पुलिस थाने के थाना प्रभारी अधिकारी ने बताया है कि तुनिषा शर्मा की मां की शिकायत पर वालिव पुलिस ने मृतक के साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 आत्महत्या के लिये उकसाने के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे हुई तुनिशा की मौत?
तुनिशा की मौत की वजह बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप बताई जा रही है. तुनिशा सीरियल अलीबाबा के को-स्टार शीजान खान के प्यार में थीं. दोनों का रिश्ता 6 महीने पहले सेट पर शुरू हुआ था. मौत से 15 दिन पहले तुनिशा और शीजान का ब्रेकअप हुआ था. तुनिशा को शीजान की बेवफाई ने तोड़ दिया था. एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के चैट्स पढ़ लिए थे. शीजान से अलग होने के बाद तुनिशा डिप्रेशन में रहने लगी थीं. तुनिशा की मां ने बताया कि धोखा खाने के बाद भी तुनिशा शीजान के साथ रहना चाहती थीं. तुनिशा की मां ने शीजान से उनकी बेटी की जिंदगी में वापस लौटने की विनती की थी. पर शीजान तुनिशा से कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहता था. एक्स बॉयफ्रेंड शीजान की बेवफाई, बेरुखी और डिप्रेशन ने तुनिशा की जान ले ली. 24 दिसंबर को उन्होंने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दे दी.
क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?
पुलिस कस्टडी में शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप करने का राज खोला. शीजान ने किसी दूसरी महिला संग अफेयर और तुनिशा को धोखा देने की बात से इनकार किया. शीजान का तर्क था क्योंकि वो और तुनिशा अलग-अलग धर्म से थे और उनकी उम्र में भी बड़ा फासला था, इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस संग रिश्ता तोड़ा. हालांकि पुलिस को शीजान के इस बयान पर भरोसा नहीं हो रहा. ये भी मालूम पड़ा है कि ब्रेकअप के सवाल पर अब शीजान के आंसू भी निकल रहे हैं. वो पूछताछ के दौरान रो रहा है.

