LatestNewsराजनीतिराज्य

कोविड पर हुई मॉकड्रिल में बंद मिला ICU और चालू ऑक्सीजन प्लांट

 

ग्वालियर. एक बार फिर कोविड लोगों को डरा रहा है। चाइना से कोविड के नये वैरियेंट के बेकाबू होने की खबरों से भारत में भी डर का माहौल है। राज्य सरकार भी इसको लेकर चिंतित है। यही वजह है कि मंगलवार को ग्वालियर समेत पूरे राज्य में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की गयी। सबसे अधिक फोकस ऑक्सीजन प्लांट, वेंटीलेटर व कोविड़ वार्ड की सुविधाओं पर रहा। मॉकड्रिल में ग्वालियर के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट परफेक्ट निकला है। 99.9 प्रतिशत की शुद्धता से ऑक्सीजन जनरेट करता मिला। लेकिन जब कोविड़ आईसीयू में पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। आईसीयचू बन्द पाया गया। लाखों रूपये की मशीनों बन्द पड़ी थी। जब पड़ताल की तो पता लगा कि जिस भवन में आईसीयू है उसके ऊपर कंस्ट्रक्शन चल रहा है। नयी बिल्डिंग के लिये आईसीयू को एहतिहातन खाली रखा गया है। यदि ऐसे में कोविड के केस अचानक बढ़ गये और हालात बेकाबू हो जाये तो लेने से देने पड  सकते हैं।

मीटर बताता हुआ कि 99.99 प्रतिशत की शुद्धता से मिल रहा ऑक्सीजन
6 घंटे चली मॉकड्रिल, शाम को आयेगी रिपोर्ट
स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल ग्वालियर पहुंची टीम को आरएमओ आलोक पुरोहित ने कहा है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे से उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया है। लगभग 25 से 30 मिनट में प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई सभी पॉइंट पर होने लगेगी। आईसीयू में हमारे पास 20 बेड पर 40 पॉइंट है। एक बेड पर लेफ्ट व राइट साइड अलग-अलग पॉइंट बनाये गये हैं। जब अन्दर जाकर देखा तो 2 पॉइंट को छोड़कर बाकी सभी पॉइंट पर ऑक्सीजन पहुंच रही थी।

ICU पड़ा है बंद, दो रूम में बनाया कोविड वार्ड
जब जिला अस्पताल के कोविड ICU में पहुंचे तो देखा कि वह तो बंद पड़ा है। लाखों रुपए की मशीनों और बेड खराब हो रहे हैं। इस पर आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित से बात की तो उनका कहना था कि कोविड ICU के ऊपर बिल्डिंग बन रही है। कंस्ट्रक्शन के काम के चलते कोविड ICU अभी बंद है। 30 जनवरी को बाद यह पूरी क्षमता के साथ खोल दिया जाएगा। अभी फिलहाल कोविड के पेशेंट के लिए मेडिसिन विभाग के पास रूम नंबर 401 व 402 में दो-दो बेड रखकर कोविड वार्ड बनाया गया है। जैसे ही केस बढ़ते हैं और बेड बढ़ा दिए जाएंगे।
अफसरों का कहना
मॉकड्रिल को लेकर RMO  डॉ. आलोक पुरोहित ने बताया कि आज हम कोविड की तैयारियों को लेकर सारे इंतजाम, मशीनरी, बेड की क्षमता, RTPCR  टेस्ट सभी स्तर पर जांच कर रहे हैं कि हम कितने तैयार हैं। अभी तक के हालात में यदि कोरोना के केस बिगड़ते हैं तो हम तैयार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *