Latestराज्यराष्ट्रीय

चाकू तेज रखो, पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए- भोपाल सांसद प्रज्ञा

भोपाल. BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदू समुदाय से अपने घरों में हथियार रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। यह विवादित बयान उन्होंने रविवार को कर्नाटक में दिया। सांसद कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इसका एक वीडियो सामने आया है। भोपाल सांसद ने कहा अपने घरों में हथियार रखो। कुछ नहीं तो कम से कम सब्जियां काटने के लिए चाकू तेज रखो। पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए। अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है, तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।

उनके पास जिहाद की परंपरा
ठाकुर ने लव जिहाद पर कहा उनके पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं है, तो वे लव जिहाद करते हैं। अगर वे प्यार भी करते हैं, तो उसमें भी जिहाद करते हैं। हम भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है। संन्यासी के अनुसार, जब तक सभी अत्याचारी और पापी लोगों को हटा नहीं दिया जाता है, तब तक ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में प्रेम की सच्ची परिभाषा जीवित नहीं रह सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *