Latestराज्यराष्ट्रीय

आज दोपहर 12 बजे से महाराज बाड़ा नहीं जा सकेंगे वाहन, कंपू-हनुमान चौराहा से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

ग्वालियर. गाैरव दिवस का कार्यक्रम हाेने के कारण रविवार काे दोपहर 12 बजे से महाराज बाड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। कार्यक्रम समाप्ति तक वाहन बाड़े पर नहीं जा सकेंगे। इस दौरान कंपू से महाराज बाड़ा होकर हनुमान चौराहा की ओर जाने वाले वाहन पद्मा विद्यालय तिराहा से ईदगाह हनुमान टॉकीज तिराहा से लक्कड़खाना, माधवगंज थाना, लाला का बाजार से मुखर्जी भवन, गांधी गोलंबर से जनकगंज डिस्पेंसरी के रास्ते से हनुमान चौराहा पर पहुंचेंगे। हनुमान चौराहा से बाड़ा होते हुए कंपू जाने वाहन हनुमान चौराहा से गश्त का ताजिया, राम मंदिर तिराहा, ऊंट पुल, इंदरगंज चौराहा, रोशनीघर रोड से जीवाजी क्लब के सामने से कंपू की ओर जाएंगे।

पार्किंग स्थल तय
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाली बसों को एसएएफ मैदान में पार्क कराया जाएगा। कार्यक्रम के लिए 70 बसें आने की संभावना है। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सामान्य लोगों के वाहनों लिए पार्किंग की व्यवस्था केआरजी व पद्मा विद्यालय में की गई है। कार्यक्रम में वीआईपी व सरकारी अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था राठौर पैलेस व गजराराज स्कूल के मैदान में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet