LatestNewsराजनीतिराज्य

गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने पुलिस आई एक्शन में, अब आरोपी ढूंढ रहीं पुलिस

रीवा. शादी के प्रपोजल पर बॉयफ्रेंड इस कदर भड़क गया कि उसने गर्लफ्रेंड को मार-मारकर बेहोश कर दिया। उसने युवती को थप्पड़ मारे। बालों से खींचते हुए नीचे पटक दिया और इसके बाद गर्लफ्रेेंड के चेहरे पर कूद-कूदकर ताबड़तोड लातें मारी।
युवती को पिटता देख ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बचाया। लोगों ने डायल 100 को भी सूचना। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी युवक पंकज त्रिपाठी 24,  के खिलाफ धारा 151 में कार्यवाही कर खानापूर्ति कर दी। आरोपी को CJM कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जमानत मिल गयी।
क्या है मामला
युवती के परिजनों ने लोकलाज के डर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। शनिवार को युवती के पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद जब पुलिस की किरकिरी हुई तो पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लिया। युवती को परिजनों के साथ बुलाया। यहां महिला अधिकारी ने युवती के बयान लिये और पुलिस अब धारायें बढ़ाने की बात कर रही है। मऊगंज एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि घटनरा 21 दिसम्बर की है। 24 वर्षीय युवक ढेरा का रहने वाला है। 18 वर्षीय की युवती के पास ही गांव की है। युवती, युवक से मिलने आयी थी। उसे डर था कि युवक कहीं शादी की बात से भविष्य में मुकर न जाये। उसने शादी करने की बात कहीं। इस बात से बॉयफ्रेंड नाराज हो गया और उसे पीटने लगा।
पुलिस लोकेशन ट्रेस कर रही है
युवती को बेरहमी से पीटने वाले आरोपी युवक को पकड़ने के लिये मऊगंज पुलिस की कई टीमें लगी हैं। दावा है कि आरोपी रडार पर आ गया है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। पुलिस ने आरोपी के परिजन पर भी उसकी गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाया है। साइबर सेल आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming