LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

IT Raid-यूपी में मीट निर्यातक की कंपनियों के ठिकानों पर आईटी के छापेमारी, पाया गया 1200 करोड़ रूपये कालाधन

लखनऊ. टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर लखनऊ व दिल्ली की इनकम टैक्स की टीम ने लखनऊ सही उन्नाव, बरेली, कानपुर सहित कई शहरों में मीट निर्यातकों के ठिकानों पर संयुक्त रूप से छाप मार कर भारी तादाद में काला धन पकड़ा है। सुबह से शुरू हुई कार्यवाही देर रात तक जारी रहीं। छापे के बीच टीम को टैकस भुगतान हमें गड़बड़ी से संबंधित तमाम कागजात मिले हैं।
आयकर टीम ने लखनऊ के बालागंज में स्थित मीट कारोबारी मोहम्मद सलीम की कंपनी रूस्तम फूड प्रायवेट लि. कके यहां छापा मारकर कागजातों की जांच की। आयकर टीम ने कानपुर में केमीकल व्यापारी के जाजमऊ स्थित गोदाम और कार्यालय में कागजातों की पड़ताल की। फर्मो का टर्नओवर 65 करोड़ रूपये का मिला है। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किये गये हैं। 2 सप्ताह पहले भी आयकर टीम ने इसी चमड़ा निर्यातक रहमान इंडस्ट्रीज के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। इनकम डिपार्टमेंट की टीम दोपहर में जाजमऊ स्थित रिलायंस केमीकल और रिलायंस एग्जिम के गोदाम और कार्यालय पहुंची। फर्म के संचालक शादाब अहमद और नायाब अहमद हैं। इनकी फर्म चमड़ा व्यापारियों को बड़े स्तर पर केमीकल की सप्लाई करती है। यह केमीकल चमड़ा से ही जुड़े हैं।
सूत्रों के अनुसार फर्मो के खर्चे, सेल, परचेज की जानकारी जुटाई जा रही हैं। फिलहाल यह भी देखा जा रहा है कितने प्रकार के केमीकल की सप्लाई है और इनके रेट क्या हैं। निर्यात भी किया जाता है या केवल स्थानीय सप्लाई है। 2 हफ्ते बाद ही जाजमऊ में आयकर की कार्यवाही व्यापारियों में हलचल है। मांस निर्यातकों के ठिकाने पर की गयी छापा मार कार्यवाही आईटी की टीम 1000 से 12000  करोड़ रूपये का कालाधन पाया गया है। टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बरेली में भी आईटी की रेड
आईटी की टीम ने बरेली के मांस निर्यातक मारिया फ्रोजन के मालिक हाजी शकील द्वारा संचालित स्लाटर हाउस और कार्यालय व आवास पर भी छापा मारा है। इस बीच पैरा मिलिट्री फोर्स ने पूरे शकील के पूरे परिसर की घेराबंदी कर ली थी। छापा डालने के साथ ही आयकर अधिकारियों ने लैंडलाइन सहित सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service