ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर अरेस्ट, लोन फ्रॉड केस में CBI की कार्रवाई

नई दिल्ली. लोन फ्रॉड केस में CBI ने ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, चंदा पर बैंक के पॉलिसी और रेगुलेशन के खिलाफ जाकर करोड़ों रुपए का लोन देने का आरोप है। चंदा उस कमेटी का हिस्सा रहीं जिसने 26 अगस्त 2009 को बैंक द्वारा वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 300 करोड़ रुपए और 31 अक्टूबर 2011 को वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 750 करोड़ रुपए देने की मंजूरी दी थी। आरोपों के बाद 59 साल की चंदा ने अक्टूबर 2018 में ICICI बैंक के CEO और MD के पद से इस्तीफा दे दिया था।

2020 में ED ने भी चंदा के पति को गिरफ्तार किया था
मई 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चंदा कोचर और उनके पति से करोड़ो रुपए के लोन और इससे जुड़े अन्य मामलों में पूछताछ की थी। इस मामले में CBI ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद ED ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। दरअसल, वीडियोकॉन समूह के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के साथ व्यापारिक तौर पर अच्छे संबंध रहे। यही वजह रही कि वीडियोकॉन ग्रुप की मदद से जो कंपनी बनी उसे दीपक कोचर के पिनैकल एनर्जी ट्रस्ट के नाम कर दिया गया। वेणुगोपाल धूत ने दीपक कोचर की इसी कंपनी के जरिए मोटी रकम का हेरफेर किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *