ग्वालियर में थाने से रिवाल्वर चोरी

ग्वालियर. नगर निगम चुनाव में थाने में जमा कराई गई रिवाल्वर के थाने से गुम हो जाने की शिकायत पर मिलने पर एसएसपी अमित सांगी ने थाटीपुर थाने में पूर्व में पदस्थ रिटायर्ड एसआई अनार सिंह को पूछताछ करने के लिए तलब के आदेश दिए हैं। रिवाल्वर थाने के माल खाने से गायब होने की शिकायत रिवाल्वर के मालिक कारोबारी नीलेश शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी। क्योंकि उन्हें रिवाल्वर गायब होने और थाने के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी कोई संतोषजनक पुलिस द्वारा जवाब नहीं मिल रहा था। पुलिस अब इस मामले में पुलिसकर्मी से पूछताछ कर रिवाल्वर गायब होने के मामले में पूछताछ करेगी अगर जरूरत पड़ेगी तो इस मामले में FIR भी की जाएगी।

यह था पूरा मामला
बता दें कि यह मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के ज्योति नगर में रहने वाले कारोबारी नीलेश शर्मा की लाइसेंसी रिवाल्वर का है। कारोबारी नीलेश शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर नगर निगम चुनाव में लगी आचार संहिता के दौरान थाना थाटीपुर पुलिस को 8 जून को जमा कराई थी। जुलाई में चुनाव खत्म होने पर आचार संहिता हटी तो नीलेश अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेने के लिए थाने पहुंचा लेकिन थाने के माल खाने से उनकी लाइसेंस रिवाल्वर गायब थी । अगस्त से लेकर अक्टूबर तक कारोबारी निलेश ने अपनी पिस्टल वापस लेने के लिए थाने के कई चक्कर काटे आखिर में पुलिस ने निलेश से कह दिया कि उनकी रिवाल्वर गायब हो गई है। परेशान कारोबारी निलेश ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई। रिवाल्वर चोरी होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में होते ही भोपाल से लेकर ग्वालियर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्वालियर पुलिस प्रशासन मामले की पड़ताल में जुट गया और कारोबारी निलेश को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *