जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिद्दीन के 3 सदस्यों के साथ 5 आतंकी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर. कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादी के तीन साथियों अब्दुल रौफ मलिक, अल्ताफ अहमद पेयर और रियाज अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। कुपवाड़ा SSP युगल कुमार मन्हास ने बताया कि आज हिजबुल मुजाहिद्दीन के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक AK-47, 2 मैगजीन और 119 राउंड, एक पिस्तौल उसके मैगजीन और पिस्तौल के भी 4 राउंड, एक आईडी, 64,000 रूपए व 2 डेटोनेटर बरामद किए हैं। इसके साथ ही इस ग्रुप के साथ और 2 लोग शामिल हैं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। जून में इन्हें 6 लाख रूपए पाकिस्तान के हैंडलर द्वारा भेजे गए थे।

