LatestNewsराज्य

रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र शर्मा का कार दुर्घटना में मौत, सैंकी सिकरबार हत्याकांड के थे आरोपी

मृतक महेन्द्र शर्माग्वालियर. रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र शर्मा कार से भोपाल जा रहे थे। वह विदिशा के सिविल लाइन थानान्तर्गत शुक्रवार की शाम 6.30 बजे अपनी कार से निकल रहे थे। उनकी कार करैयाखेड़ा के पास बायपास मार्ग से गुजर रही थी। उसी वक्त उनकी कार महाराजा खेत खंगार की प्रतिमा के पास पलट गयी। कार में वह अकेले थे। इस दुर्घटना से वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आस-पास के लोगों ने उनको एक ऑटो के जरिये विदिशा के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गयी।

मृतक महेन्द्र शर्मा

मुरैना के बहुचर्चित सैंकी सिकरवार हत्याकांड के सह आरोपी महेन्द्र शर्मा(रिटायर्ड डीएसपी) की विदिशा में एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। महेन्द्र शर्मा मुख्य आरोपी ममता शर्मा के पति थे तथा फरार चल रहे थे। उन पर मुरैना पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। बता दें, कि मुरैना के सिविल लाइन थाने में ममता शर्मा व उनके पति महेन्द्र शर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक-34/2022 दर्ज है। उनके उपर मुरैना के यतेन्द्र उर्फ सैंकी सिकरवार आत्महत्या कांड में मामला दर्ज है। वे फरार चल रहे थे। जिस पर मुरैना पुलिस ने उन पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि बाद में यह मामला सीआईडी को सौंप दिया गया था।

इस प्रकार हुआ एक्सीडेंट
महेन्द्र शर्मा कार से भोपाल जा रहे थे। वे विदिशा के सिविल लाइन थानार्न्तगत शुक्रवार की शाम साड़े 6 बजे अपनी कार से गुजर रहे थे। उनकी कार करैयाखेड़ा के पास बायपास मार्ग से गुजर रही थी। उसी समय उनकी कार महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा के पास पलट गई। कार में वे अकेले थे। इस दुर्घटना से वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे। आस-पास के लोगों ने उनको एक ऑटो के जरिये विदिशा के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई।
तेज रफ्तार में थी कार
विदिशा के सिविल लाइन थाना टीआई योगेन्द्र सिंह दांगी के अनुसार कार बहुत तेज गति में थी। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गयी तथा हाइवे के नीचे पलटती चली गयी। कार को मृतक शर्मा ही चला रहे थे। वह कार में अकेले थे।
पुलिस बोली
रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र शर्मा पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। जहां तक उनकी मौत का सवाल है। उसकी मुझे जानकारी नहीं है।
प्रवीण चौहान, टीआई मुरैना
डीएसपी महेन्द्र शर्मा की मौत कार एक्सीडेंट में हो गयी है। वह रिटायर्ड डीएसपी थे। वह ग्वालियर के बिरला नगर निवासी थे। यहां उनकी लाश का पीएम कराया जा रहा है।
योगेन्द्रसिंह दांगी, टीआई, थाना सिविल लाइन, विदिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş holiganbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom perabet perabet giriş padişahbet padişahbet giriş grandpashabet kalitebet kalitebet giris betsmove betsmove giris gonebet gonebet giris betnano betnano giriş jojobet jojobet casinomilyon jojobet palacebet sonbahis tambet grandpashabet betgit mercurecasino matbet