गृहमंत्री डॉ. मिश्र ने आईटीएम हॉस्पिटल में किया समता हैल्थ कार्ड का वितरण
ग्वालियर ITM हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों तक पहुँचाने के लिये समता हैल्थ कार्ड की शुरूआत की गई है। इस कार्ड को प्रति वर्ष 350 रूपए से रीचार्ज कराना होगा और इस कार्ड के जरिए साल भर स्वास्थ्य सुविधाएँ कार्डधारक को उपलब्ध होंगीं। प्रदेश के गृह, जेल, विधि विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ITM हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में समता हैल्थ कार्ड का वितरण किया।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि आईटीएम हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए समता कार्ड की जो सुविधा मुहैया कराई गई है वह सराहनीय पहल है। इससे आम लोगों को बहुत ही कम कीमत पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध होंगीं। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने इस मौके पर प्रतीक स्वरूप समता हैल्थ कार्ड भी वितरित किए। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के लोगों से भी फॉर्म भरवाएँ और साल में एक दिन फुल बॉडी चैकअप की सुविधा हॉस्पिटल में उपलब्ध हो, ऐसी अपेक्षा है।

