मुझे सीएम बनाइये और अबकी 200 पार लाईये को लेकर बंद कमरे बैठक प्रदेशाध्यक्ष, सीएम और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
भोपाल. एमपी में पंचायत और निकाय चुनाव के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ संगठन के सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद सभी बड़े नेताओं के बीच बन्द कमरें में मुलाकात भी हुई। बैठक के बाद सीएम शिवराज ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिये बड़ा नारा दिया। जबकि उन्होंने कार्यकर्त्ताओं और नेताओं को भी दो टूक नसीहत दे दी है।
कहीं मैं घमंडी तो नहीं हो गया
सीएम शिवराज ने कहा है कि क्योंकि मैं देखता हूं मैं घमंडी तो नहीं हो गया, मैं हमेशा अपने आप को तोलता रहता हूं। इस बीच उन्होंने नेताओं का नाम लिये बिना नसीहत देते हुए कहा कि मैं सबसे दो टूक कहना चाहता हूं कि जिन्होंने जिसने पार्टी के फैसले को नहीं माना उसे भुगतना होगा। आपको बता दें कि इस बार के निकाय और पंचायत चुनाव में बागी नेताओं की लम्बी सूची है। जिसने पार्टी के लिये फैसले को न मानते हुए बगावत की थी। वहीं बैठक में नेताओं को संभलकर बयानबाजी करने की नसीहत भी दी गयी है। क्योंकि नेताओं की बयानबाजी से पार्टी की किरकिरी हो रही है। वहीं आज ब्राहम्णों को लेकर विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को दी कार्यालय में तलब किया गया था।
अबकी बार 200 पार
दरअसल,आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम समेत सभी दिग्गज नेताओं की बैठक हुई। जहां सभी दिग्गज नेताओं के बीच बंद कमरे में भी चर्चा हुई। बैठक में सीएम और प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच बातचीत हुई। बैठक के बाद सीएम ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिये नारा दिया है ‘‘अबकी बार 200 पार’’ तय करें। सीएम ने नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को कहा है अबकी बार तय करो 200 पार, वहीं निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर उन्होंने कहा है कि हार गये तो जीतने की तैयारी शुरू कर दो, गिरो कपड़े झाड़ो और चल दो, क्योंकि हार से मन पर असर नहीं पड़ना चाहिये आगे बढ़ना चाहिये।’’
2018 में पार्टी को मिली थी 2013 से कम सीटें
मध्यप्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में अब अधिक समय नहीं बचा है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी भी तैयारियों में जुट गयी है। आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला था। पार्टी को 2013 के विधानसभा चुनाव से कम सीटें मिली थी। ऐसे में इस बार पार्टी अबकी बार 200 पार के नारे के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं।

