LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर मानसिंह पैलेस पर किया गया ध्वजारोहण

ग्वालियर 15 अगस्त की सुबह 9 बजे भोपाल मण्डल भोपाल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. मनोज कुमार कुर्मी द्वारा मानसिंह पैलेस क्षेत्र में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का समस्त स्टॉफ एवं नेहरू युवा केन्द्र की प्रमुख सुश्री नेहा जादौन अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहीं। इसके पश्चात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं नेहरू युवा केन्द्र ने संयुक्त रूप से हेरिटेज वॉक किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के ग्वालियर किला स्थित संग्रहालय के सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम संयुक्त रूप से मनाया गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माननीय रमाकान्त तारे (मामा तारे) की पुत्र बधू श्रीमती महिमा तारे का अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. मनोज कुमार कुर्मी द्वारा शॉल श्रीफल एवं शील्ड देकर सम्मान किया गया। 14 अगस्त को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माननीय माखनलाल ओझा को उनके निवास पर शॉल श्रीफल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

ग्वालियर किला स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में मनीष एनवाईके ने मंच का संचालन किया। तथा स्वागत भाषण एवं आभार शशिकान्त राठौर, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद ग्वालियर किला द्वारा किया गया। तथा सैन्य परिवार में जन्मी श्रीमती भावना सचान का भी स्वागत किया गाया। इस अवसर पर नितिन श्रीवास्तव भोपाल एसएम सक्सैना, संरक्षण सहायक ग्वालियर, केएम सक्सैना रिटायर्ड अधिकारी अनूप शिवहरे एवं समस्त स्टॉफ विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş