कश्मीर में एक और बिहारी मजदूर की हत्या, बांदीपोरा में अज्ञात हमलावरों ने अमरेज को गोली मारी
जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सदुनारा गांव में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार तड़के एक मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी है। मजदूर बिहार के मधेपुरा जिला का रहने वाला है। उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई है। घटना के बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सदन में बताया था कि जम्मू-कश्मीर में 2017 से 5 जुलाई 2022 तक 28 प्रवासी मजदूरों की हत्या आतंकवादियों ने की है। इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 7 मजदूर मारे गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 2 और झारखंड के 1 मजदूर की हत्या हुई है।

