DRDE ग्वालियर में आजादी के अमृत महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तिरंगे की थीम पर सजाया गया प्रशासनिक ब्लॉक को
ग्वालियर. भारत सरकार एवं DRDO मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्थापना के निदेशक डॉ. मनमोहन परीडा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अनेक गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा बनायी गयी है, जिनमें स्थापना के कार्यालय एवं आवासीय कॉलोनी के प्रत्येक ब्लॉक में तिरंगा फहराना, ग्वालियर स्थित विद्यालयों में वैज्ञानिक दल का भ्रमण एवं छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना, ऐतिहासिक महत्त्व के सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराना, सामूहिक राष्ट्रगान, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन, कॉलोनियों में वृक्षारोपण आदि शामिल हैं।
तिरंगे की थीम पर सजाया गया प्रशासनिक ब्लॉक को
DRDE ग्वालियर के कार्यालय एवं आवासीय कॉलोनी के प्रत्येक ब्लॉक में तिरंगा फहरा कर सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों की शुरुआत की गयी। DRDE ग्वालियर के प्रशासनिक ब्लॉक को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है।
निबंध लेखन प्रतियोगिता
DRDE ग्वालियर में 11 अगस्त 202 को निबंध लेखन प्रतियोगिता का विशेष रूप से आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक था – ‘आजादी के 75 वर्ष और आज का भारत’। इस प्रतियोगिता में स्थापना के अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।
वैज्ञानिक दल ने किया भ्रमण
इसके अलावा 10 अगस्त को ग्वालियर स्थित 07 विद्यालयों में DRDE ग्वालियर के वैज्ञानिक दल ने भ्रमण किया एवं छात्र-छात्राओं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम, 75 वर्षों की उपलब्धियां एवं देश सेवा में DRDE के योगदान के बारे में जानकारी दी। यह गतिविधि इस सप्ताह भी जारी रहेगी एवं वैज्ञानिकों का समूह अन्य विद्यालयों का भी भ्रमण करेगा। इसी श्रृंखला में 13 अगस्त के स्थापना के पुराने परिसर में DRDE ग्वालियर के समस्त वैज्ञानिक/अधिकारी/कर्मचारी एकत्रित होकर सामूहिक रूप से ध्वजारोहण, राष्ट्रगान करेंगे तथा ग्वालियर में ऐतिहासिक महत्त्व के स्थलों पर एकत्रित होकर राष्ट्र ध्वज लहरायेंगे।

