मासूम से पिता ने किया ब्लात्कार, बच्ची को अकेला छोड़ मायके चली गयी थी मां
ग्वालियर. 9 वर्षीय मासूम के उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया है। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी। उसकी मां पिता से झगड़े के बाद नाराज होकर चली गयी थी। सुबह लौटी तो बेटी ने पूरी बताई। जिसके बाद मां के पैरा तले जमीन खिसक गयी। मां, बेटी को लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पिता ने बच्ची को धमकाया भी था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के बहोड़ापुर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बहोड़ापुर के हरिहर नगर निवासी 9 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) अपने मां-पिता के साथ वहां रहती है। उसका पिता कारपेंटर है। एक दिन पहले की बात है। मासूम के मां-पिता में किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नाबालिग की मां पति से नाराज होकर 9 साल की बच्ची को घर छोड़ कर अपनी मां के घर चली गई थी। बेटी घर पर अकेली थी और कुछ देर बाद पिता नशे में घर लौटा तो बेटी को ही अपनी गंदी मानसिकता का शिकार बना लिया। उसने बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। साथ ही उसे धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार देगा। लड़की सहम गई। मां शाम घर वापस लौटी तो बच्ची को डरी सहमी और चुप देखा। मां को शक हुआ तो बच्ची से इस बारे में पूछा तो बच्ची ने अपनी मां को पिता द्वारा उसके साथ किए वहशीपन की सारी हकीकत बता दी। मामला पता चलते ही बच्ची को लेकर मां बहोड़ापुर थाने जा पहुंची। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
घटना के बाद से ही फरार है आरोपी
इस मामले में बहोड़पुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दविश दे रही है। अभी वह हाथ नहीं आया है। लेकिन जल्द ही उसे पकड़ गिया जायेगा।

