LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

Bullet Train Ticket Price- पहली बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा, रेलमंत्री ने स्वयं बताया ट्रेन का किराया

नई दिल्ली. Bullet Train Ticket Price बुलेट ट्रेन का लोगों को ब्रसब्रसी से इंतसजार है। ट्रेन की स्पीड से लेकर उनके किराये तक के बारे में लोग जानना चाहते हैं। पहली बुलेट ट्रेन मुम्बई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। अनुमान है कि यह साल 2026 तक यात्रियों के लिये शुरू हो जायेगी। दरअसल, अभी तक महाराष्ट्र में पूरी तरह जमीन अधिग्रहण नहीं होने पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम रूका हुआ है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा है कि सरकार यात्रियों की सुविधाओं पर रात-दिन काम कर रही है। बातचीत के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के किराये का लेकर भी इशारा दिया था।

पहली बुलेट ट्रेन का कितना होगा किराया, स्वयं रेलमंत्री ने बताया टिकट का दाम
रेलमंत्री ने बताया है कि किराये पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन यह लोगों की पहुंच में ही होगा। इसके लिये फर्स्ट एसी को आधार बनाया जा रहा है। जो बहुत अधिक नहीं है। यानी बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी के किराये के आसपास हो सकता है।
फ्लाइट से कम होगा किराया
श्रेलमंत्री ने बातचीत के बीच यह भी कहा है कि बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से कम होगा और इसमें सुविधायें भी अच्छी मिलेगी। हालांकि बुलेट ट्रेन के किराये को लेकर उन्हांेने यह भी कहा है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद तय किया जायेगा। नितिन गडकरी के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ही दूसरी हाईस्पीड रेल परियोजना शुरू की जायेगी। सरकार बुलेट ट्रेन को लेकर काफी गंभीरता से काम कर रही है।
बुलेट ट्रेन काफी अपडेट
आपको बता दें कि मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किमी की दूरी में कुल 12 स्टेशन होंगे। इसके अलावा दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली बुलेट ट्रेन के गौतमबुद्धनगर जिले में 2 स्टॉपेज होंगे। इसके तहत दिल्ली के सराय काले खां से चलने के बाद इसका पहला स्टॉपेज नोएडा सेक्टर-148 में होगा। दूसरा स्टॉपेज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर होगा। यानी इस हिसाब से आज महज 21 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे।
दिल्ली से वाराणसी के बीच स्टॉपेज
दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए नोएडा सेक्टर-148, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी तक कुल 11 स्टोपेज होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş