घर में बढ़ता बहुओं का आतंक-कोई जान बचाने की तो कोई इच्छा मृत्यु की पुलिस से बुर्जुग महिलायें कर रही हैं मांग

ग्वालियर. मेरी बहू अचानक आकर मुझे धक्का दे दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगी और मेरे द्वारा डर और घबराहट की वजह से ममता वर्मा मेरे अन्य 3 पुत्रों को जान से मारने की धमकी दे चुकी एवं मुझे जान से मारने की कोशिश करने की वजह से मैं शिकायत से बच रही थी। इस कारण से मेरी बहू का हौंसला और बढ़ गया। बहू का मेरे बेटे सुरेन्द्र वर्मा का साथ देना भी है। इस घटना का वीडियो मेरे भतीजे ने घटनास्थल पर छिप कर बना लिया है। यह मारपीट का पहला मामला नहीं बल्कि दूसरा मामला है इससे पहले भी मुझे जान से मारने का प्रयास कर चुकी है। मैंने लोकलाज के मारे शिकायत नही तो इससे उसके हौंसले बढ़ गये। यह घटना गली नम्बर 3 फालका बाजार के 8 अगस्त के शाम 7 बजे की है। यह आरोप 75 वर्षीय मुन्नीदेवी पति स्वंर्गीय सूरजमल वर्मा ने लगाया है और इस घटनाक्रम की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंच कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई।
एसएसपी से लगाई इच्छा मृत्यु लगाई गुहार, बोली-मुझे कुर्सी से बांधकर बेटे को मुर्गा बनाते हैं सुसराल वाले
बहू और उसके मायके वालों के आतंक परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने एसएसपी कार्यालय में पहुंच कर इच्छा मृत्यु की मांग की है। बुजुर्ग सास का आरोप है कि बहू और भाई और पिता घर पर आते हैं, मुझे कुर्सी स ेबांधकर मेरे बेटे को पीट-पीटकर मुर्गा बनाते हैं। इस प्रकार की प्रताड़ना देते हैं कि अब सहन नहीं होता है वह प्रॉपर्टी हड़पने के लिये प्रताडि़त कर रहे हैं।
कई बार इसकी शिकायत थानेे में की है लेकिन पुलिस ने उनकी बहू और उसके परिवार वालों पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है। बुजुर्ग ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि या तो उन्हें न्याय दिलायें या इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी जाये। पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। यह मामला 15 अप्रैल 2022 का है। उनके बेटे को रामकुमार और उसके साथियों ने मुर्गा बनाकर जमकर पिटाई की है। घर में बहू और उसके परिवार ने उन्हें कुर्सी से बांधकर प्रताडि़त किया। गोला का मंदिर के टीआई और पुलिस उनकी सुनने के बजाय बहू और उसके परिवार का साथ दे रही है। बहू के परिवार वाले अपने रसूख का उपयोग कर पूरा मकान हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। साधना कुशवाह के नाम पर उनका एक मकान गोला का मंदिर में हैं।
पुलिस बोली
एएसपी मृगाखी डेका ने बताया है कि एक बुजुर्ग महिला ने हमारे पास आकर शिकायत की है कि उनकी बहू और उसके परिवार वाले उनकी जबरदस्ती प्रॉपर्टी अपने करने के लिये उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत गोला का मंदिर थाने में की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिये उन्होंने इच्छा मृत्यु मांग की है। हमने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर इसकी जांच सीएसपी को सौंप दी है, जांच में जो भी तय सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

