LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार महिला से गालीगलोज करने वाला

नोएडा. ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया और उसके साथ 3 और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी को हिरासत में लिया था। श्रीकांत त्यागी पर नोएडा के सेक्टर -93 ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी और गाली देने का आरोप है।

श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद.

श्रीकांत त्यागी मेरठ से हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है । वह कई दिन से फरार चल रहा था ।

गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी

नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. । आरोपी के साथ 3 और लोगों को पकड़ा गया है ।  यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी । आखिरकार मंगलवार सुबह वह मेरठ में नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया । यूपी पुलिस की 12 टीमें आरोपी की तलाश में तीन राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरारी के दौरान आरोपी लगातार पत्नी अनु त्यागी और अपने वकील के संपर्क में बना हुआ था । दूसरे मोबाइल नंबर से वह दोनों से बातचीत कर रहा था और सलाह मशविरा कर रहा था । यहीं से उसकी तलाश में जुटी यूपी को बड़ी लीड मिली और आरोपी को उसकी लोकेशन आधार पर मेरठ में धर दबोचा ।  इससे पहले आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश में मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह मौके पर भाग निकला था ।  बताया गया कि श्रीकांत त्यागी बीती रात ही सहारनपुर से मेरठ पहुंचा, जहां वह श्रद्धापुरी कॉलोनी में अपने करीबी के घर रुका था । आरोपी अपने करीबी की मदद से कोर्ट में सरेंडर करने वाला था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel