करोड़पति निकला क्लर्क हीरो केसवानी, 4 हजार रूपये प्रतिमाह शुरू की थी नौकरी
भोपाल. चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लर्क हीरो केसवानी करोड़पति निकला। EOW को अभी तक 85 लाख रूपये नगद मिले हैं। 4 करोड़ के प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी तलाशी के दौरान मिले हैं। बैरागढ़ में आलीशान घर, प्लॉट और जमीन के कागजात मिले और ज्वेलरी भी मिली। 3 फोर व्हीलर कार भी क्लर्क के घर से मिली है।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के घर पर बुधवार को EOW ने छापा मारा था। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद EOW की टीम कार्यवाही की है। आलीशान घर से ही क्लर्क की संपत्ति का अन्दाजा लगाया जा सकता है। हालांकि जैसे ही आरोपी ने EOW की टीम को देखा उसकी तबियत बिगड़ गयी जिस वजह से हमीदिया अस्पताल में भेजा गया। दूसरी ओर EOW की टीम घर पर कार्यवाही कर रही है। विभाग को उसके खिलाफ लम्बे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। सुबह लगभग 8 बजे से EOW की टीम घर में तलाशी लेते हुए दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।
4 हजार रूपये के वेतन से शुरू की थी नौकरी
बैरागढ़ स्थित आरोपी का घर लगभग 1.5 करोड़ रूपये का है। हीरो केसवानी से ज्यादातर संपत्ति अपने पत्नी के नाम पर खरीदी थी। कई संपत्तियों की खरीद कर बेचा गया है। आरोपी ने 4 हजार रूपये के वेतन से नौकरी शुरू की थी। फिलहाल 7वें वेतनमान में 50 हजार रूपये प्रतिमाह मिल रहे हैं।
बाथरूम में पिया क्लीनर
क्लर्क हीरो केसवानी ने कार्यवाही से बचने के लिये कथित रूप से बाथरूम क्लीनर पी लिया थाि। कार्यवाही के विरोध में उसने बाथरूम क्लीनर पिया था। क्लर्क हीरो केसवानी का हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल वह स्वास्थ्य है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।