LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जौरा में जीप और बस के बीच हुई जबरदस्त भिंड़त, ड्रायवर की मौके पर ही मौत, 8 घायल

ग्वालियर. मुरैना के जौरा में एक सवारी बस व बोलेरो जीप में आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गये । जीप कागज की तरह सिकुड़ गयी और उसका ड्रायवर पर सीट पर चिपक गया। घटना के दौरान ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। आपको बता दें कि बस जौरा से मुरैना की ओर आ रही थी। इधर जीप भी मुरैना से जौरा की ओर जा रही थी।
इस बीच जीप व बस में आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि जीप पूरी तरह से खत्म नष्ट हो गयी और इसके साथ ही बुलेरो को चला रहा ड्राइवर वीरेन्द्र तोमर भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा उसकी लाश सीट पर ही चिपक कर रह गयी।
सवारियों में मची चीख-पुकार
जैसे ही दुर्घटना घटी, जीप में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गयी और इसके साथ ही बस में बैठे यात्रियों में भी चीख पुकार मच गयी और जीप में बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में महिला व पुरूष शामिल हैं। उनका जिला अस्पताल हमें उपचार चल रहा है। मृतक की लाश का जौरा में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *