Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में 10 घंटे में पकड़ा हत्या का आरोपी, गर्लफ्रेंड की गला दबाकर की थी हत्या

ग्वालियर. ग्वालियर पुलिस ने गर्लफ्रेंड की साफी से गला घोंटकर हत्या करने वाले फरार आरोपी को देर रात धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और युवती एक-दूसरे को पसंद करते थे। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती शादी करने से मना कर रही थी। बुधवार सुबह वो युवती से शादी की बात करने उसके घर गया हुआ था। आरोपी ने युवती को कई बार शादी के लिए कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसी बीच हम दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया। आवेश में आकर गला घोंटकर हत्या कर दी।

पूछताछ की जा रही
जनकगंज थाना क्षेत्र इलाके के निंबालकर की गोठ में बुधवार सुबह 22 वर्षीय किरण सिंघानिया के घर में उसके बॉयफ्रेंड मुकुल धौलपुरिया ने हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि युवती के परिवार वालों को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बीच उसे पता चला कि युवती के परिवार वाले उसकी शादी किसी दूसरी जगह करा रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। आरोपी घर में आता और जाता दिखाई दिया था। पकड़ा गया आरोपी युवक एक निजी बैंक में सफाई का काम करता है। जनक गंज थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि गर्लफ्रेंड की साफी से गला घोंटकर हत्या कर फरार आरोपी युवक को पकड़ लिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *