Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

GWALIOR में जिन वार्डों में हैं कम बूथ वहां के नतीजे आएंगे पहले

ग्वालियर. नगर निगम चुनाव की मतगणना को लेकर महापौर प्रत्याशी से लेकर पार्षद पद के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 17 जुलाई की सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली मतगणना पर प्रत्याशी ही नहीं शहरवासियों की भी नजर है। नतीजों को लेकर सभी के मन में उत्सुकता है। नई नगर सरकार के भाग्य का फैसला मतगणना की शाम हो जाएगा। सुबह नौ बजे से पहले डाकमत पत्र गिने जाएंगे। इनकी गिनती के आधा घंटा पूरा होते ही ईवीएम की सील खोल गिनती शुरू कर दी जाएगी। 11 बजे से रुझान आने लगेंगे, क्योंकि इस समय तक पहला राउंड पूरा हो जाएगा। मतगणना में कुल 35 राउंड होंगे और जिन वार्डों में कम बूथ हैं,उनके नतीजे पहले आ जाएंगे। जैसे किसी वार्ड में दस मतदान केंद्र हैं तो दस राउंड में उस वार्ड की तस्वीर साफ हो जाएगी। 66 वार्डों में महापौर और पार्षद पद प्रत्याशी के वोट एक साथ गिने जाएंगे। कंट्रोल यूनिट में पोस्ट वन और पोस्ट टू दो बटन हैं, जिसमें पहला वोट काउंट महापौर और दूसरा पार्षद प्रत्याशी का होगा।

अभी तक 3500 डाकमत पत्र, 17 की सुबह आठ बजे तक स्वीकृत
नगर निगम चुनाव में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा डाले गए डाकमत पत्रों में अभी तक 3500 मतपत्र डल चुके हैं। नगर निगम चुनाव में कुल 7000 डाकमत पत्र हैं। डाकमत पत्र मतगणना वाले दिन सुबह आठ बजे तक स्वीकृत किए जाएंगे। इसके बाद आए डाकमत पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाकमत पत्र सबसे पहले गिने जाएंगे जो लगभग एक घंटे में पूरे गिन लिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *