दुष्कर्मी पिता को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
ग्वालियर. शहर में पिता अपनी पुत्री के साथ डरा धमकाकर विगत कई वर्षो से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। जब भी पुत्री ने विरोध करना चाहा या अपनी मां को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताना चाहा तो दुष्कर्मी पिता ने चाकू दिखा कर डराया धमकाया। समाज में बदमानी के डर से लड़की चुपचाप अपने साथ हो रहे दुष्कर्म का बर्दाश्त करते रहीं जब उसे ऐसा लगा कि जीवन बेकार है तब जाकर उसने अधिवक्ता शिल्पा डोंगरा एवं अजय द्विवेदी से संपर्क कर अपनी व्यथा सुनाई तो इन्होंने न्याय दिलाने के लिये संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करायी।
न्यायालय में उक्त प्रकरण में अधिवक्ता शिल्पा डोगरा के साथ अजय द्विवेदी ने फरियादियों की तरफ से पैरवी की गयी। जिसमें शुक्रवार का न्यायालय द्वारा दुष्कर्मी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी। पुत्री को इस बात का एहसास हुआ कि खून के रिश्ते को शर्मसार करने वाले दुराचारी को सजा-ए-मौत क्यों न मिल सकी।

