Latestराज्यराष्ट्रीय

एक सरकार बनी थी 2018 में जो, केवल दो लोगों की जेब में रहती थी, हमने दी थी पटखनी- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

मुरैना. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मुरैना पहुंचे। यहां रामनगर चौराहे पर आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। बोले, वर्ष 2018 में एक सरकार बनी थी, जो केवल दो लोगों की जेब में रहती थी। जब हमारी विचारधारा से हटकर चली तो हमने पटखनी देकर धूल चटा दी। वे जनता से बोले कि हमने सही किया कि नहीं। बजाओ तालियां। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री एन्दल सिंह कंषाना व विधायक कमलेश जाटव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। वे यहां महापौर प्रत्याशी मीना जाटव के लिए वोट मांगने आए थे। उन्होंने मंच से मुरैना की जनता से मीना जाटव को महापौर बनाने की अपील की। बता दें, कि अपने भाषण में तल्खी लाते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुरैना में कोई काम नहीं किया है। यह वे लोग हैं जो पांच साल में केवल एक बार ही मुंह दिखाते हैं। अगर उनका प्रत्याशी आपने महापौर के लिए चुन लिया तो वे पांच साल तक मुंह नहीं दिखाएंगे। उन्होंने आज मुरैना आए कमलनाथ पर कमेंट करते हुए कहा कि आज मुरैना में कुछ लोग टपके थे, ये लोग पांच साल में एक बार ही टपकते हैं।

मुरैना में कोई काम नहीं कराया कांग्रेस ने
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक मुरैना में कोई काम नहीं कराया है। जो भी विकास के काम कराए गए हैं वे केवल भाजपा ने कराए हैं। इसलिए मीना जाटव को महापौर पद पर बैठाएं जिससे मुरैना का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अगर मीना जाटव महापौर बनती हैं तो केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा वह स्वयं मुरैना आते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *