LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कम मतदान किसे लाभ होगा नहीं बता सकता, मतदाताओं को जागरूका होना पड़ेगा-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर. केन्द्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ-साथ अब इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बहुत ही उत्साहित हैं। केन्द्र में वजन बढ़ने के बाद वह पहली बार ग्वालियर पहुंचे तो उन्होंने उन पर विश्वास जताने के लिये केन्द्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। नगर निगम चुनाव में ग्वालियर में कम हुए मतदान पर किसको लाभ होगा। इस सवाल पर उन्होंने इस अंदाज में कहा है कि किसे लाभ होगा। यह तो नहीं बता सकता, लेकिन मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगा। लोकतंत्र में वोट का अधिकार हमें और मजबूती प्रदान करता है।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार की शाम 4 बजे दिल्ली से वाया फ्लाइट ग्वालियर पहुंचे है। वह 2 दिन प्रवास पर ग्वालियर आये हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से ग्वालियर में अपने कार्यक्रम के लिये निकलने से पहले मीडिया के सवालों को जवाब दिये । ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया है और साथ ही उन्होंने कहा है कि वह नयी जिम्मेदारी पर खरा उतरें। इसकी पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा है कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है। उस पर भी अपनी ओर से पूरी क्षमताओं के साथ काम करेंगे और उनकी उम्मीद पूरी कर सकेेंगे।
विमानतल पर जोरदार स्वागत
केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे थे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नई जिम्मेदारी इस्पात मंत्रालय का प्रभार मिलने पर उनका जोरदार स्वागत किया। मतदान कम होने पर किसे फायदा होगा के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मतदान शत प्रतिशत हो इसके प्रयास होने चाहिए और लोगों को भी अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। लोकतंत्र में वोट का अधिकार हमें और ज्यादा मजबूती प्रदान करता है। कम वोटिंग के कारण BJP को होने वाले नुकसान के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बारे में वह कोई बात नहीं करेंगे कि वह खुश हो रही है अथवा दुखी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet