नेपाल प्लेन मलबा मिला, भारतीय परिवार की हुई पहचान
काठमांडू. नेपाल की सेना को विमानन कंपनी ‘‘तारा एयर’’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे के मुस्तांग जिले में होने के सुराग मिले हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। ब्रिगेडियर नारायण सिल्वान ने बताया कि सैनिकों और बचाव कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त का पता लगा लिया हे। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जायेगी। उन्होंने ट्वीट किया दुर्घटनाग्रस्त मुस्तांग जिले के थसांग 2 का मनोसवेयर हैं।
मस्टैंग के मुख्य जिला अधिकारी नेत्रप्रसाद शर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हवाई और जमीन दोनों रास्ते से खोज और बचाव दल दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। नेपाल पुलिस निरीक्षक राजकुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। अधिकारी ने कहा है कि यात्रियों के कुछ शव पहचान से परे हैं। पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है।
4 भारतीय के शवों की पहचान
‘‘तारा एयर’’ के ट्विन ओट्ठर 9एन-एईटी विमान ने पोखरा से रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन 15 मिनट केबाद ही उसका नियंत्रण टॉवर से सपंर्क टूट गया था। विमान में 4 भारतीय, 2 जर्मन और 13 नेपाली नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम और बादल छाये रहने की वजह दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कनाडा में निर्मित यह विमान पोखरा से मध्य नेपाल स्थित मशहूर पर्यटक शहर जोमसोम की ओर जा रहा था। विमानन कंपनी की ओर से जारी यात्रियों की सूचनी के मुताबिक विमान में मौजूद भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांडेकर त्रिपाठी और बच्चों धनुष त्रिपाठी व ऋतिका त्रिपाठी के तौर पर हुई है। यह परिवार महाराष्ट्र के ठाणे जिले का रहने वाला है।