LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

LPG- दाम बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर

नई दिल्ली. आम जनता को हर ओर से महंगाई की मार पड़ रही है। शनिवार को एक बार फिर घरेलू LPG सिलेण्डर के कीमत बढ़ गयी है। घरेलू 14.2 किलोग्राम के LPG  सिलेण्डर के दामों में 50 रूपये प्रति सिलेंडर का दाम बढ़ा है। नये दाम शनिवार यानी 7 मई 2022 से ही लागू होंगे। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू LPG  सिलेंडर की कीमत 999.50 रूपये प्रति LPG सिलेंडर हो गयी है। इससे पहले 22 मार्च को LPG  के दाम 50 रूपये बढ़े थे। मार्च के बाद अब कीमतों में बढ़ोत्तरी की गयी है।
LPG कहां पर कितना है दाम
याद रहें कि 1 मई को सरकारी तेज कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भी दाम बढ़ा दिये थे। सिलेंडर की कीमत 102.50 रूपये बढ़ाई गयी थी। इसके बाद 1 अप्रैल को 19 किलो के कॉमर्शियल LPG  के दाम 250 रूपये ढ़़े थे। फिलहाल दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2253 रूपये से बढ़कर 2355.50 रूपये हो गयी है। मुंबई में देखे तो 999.50 रूपये प्रति सिलेंडर, कोलकाता में 1026 रूपये, चेन्नई में 1015.50 रूपये और नोयडा 997.50 रूपये प्रति सिलेंडर हो गया है। पटना में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 1089.5 रूपये, लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5े रूपये का हो गया है। पंजाब में कीमत 1035 रूपये हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet