सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए

नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दो महीने लगातार हुई गिरावट के बाद AICPI Index में उछाल आया है। जिसके बाद महंगाई भत्ते में वृद्धि होना तय है। मार्च 2022 के इंडेक्स के नंबर में एक प्वाइंट का उछाल हुआ है। इससे अगले डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल अप्रैल, मई और जून के नंबर्स आना बाकी है। अगर इसमें भी उछाल रहता है, तो महंगाई भत्ते में 4% की हाइक हो सकती है।

मार्च में आया बड़ा उछाल
7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई महीने में। जनवरी 2022 के लिए कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी का गिफ्ट मिल चुका है। अब अगला महंगाई भत्ता जुलाई में रिवाइज होगा। इस दौरान AICPI में महंगाई के नंबर्स भी अपडेट होंगे। फिलहाल लेबर मिनिस्ट्री के तीन महीने के नंबर्स आए हैं। जनवरी में 125.1 अंक और फरवरी में 125 अंक पर पहुंच गया था। वहीं मार्च में इंडेक्स 1 प्वाइंट बढ़कर 126 पर पहुंच गया। पिछले साल दिसंबर में यह आंकड़ा 125.4 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *