LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मीठी ईद हर्षोल्लास मनाई गयी, विधायक सतीश सिकरबार पहुंचे समाजसेवी रहीम खान से गले मिलकर बधाई दी

ग्वालियर. पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी ईद-उल-फितर साम्प्रदायिक सद्भभाव से मनाया गया। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों में स्थित ईदगाह एवं प्रमुख मस्जिदों पर ईद-उल-फितर की विशेष नमाज अदा की गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी कोरोना काल के चलते पिछले 2 साल से सभी त्योहारों पर प्रशासन द्वारा जोर शोर से मनाने पर रोक लगाई गई थी।

अब कोविड की सभी बंदिशे हट चुकी हैं, इसलिए इस साल ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। खासकर शहर के जामा मस्जिद मुरार, शाही जामा मस्जिद चोका बाजार ग्वालियर, ईदगाह मुरार, मस्जिद उस्मानिय, मस्जिद गेंडेवाली सडक, मस्जिद नौगजा रोड लश्कर, मस्जिद सिकंदर कम्पू, नूर मस्जिद घोसीपुरा, मस्जिद अरब साहब कुम्हरपुरा, मस्जिद शमशेर खां भैया सहित मोती मस्जिद पर ईद-उलफितर की विशेष नमाज अदा की गई।

मंगलवार को पूरे देश में प्रेम और हर्षोल्लास से ईद मनाई जा रही है, सुबह से ही बाजारों में रौनकि दिखाई दे रही है तो वहीं, दूश के अलग-अलग मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की है और अपनों के लिये ऊपरवाले से अमन-चैन की दुआ मांगी है। आपको बता दें कि पूरे एक माह के कठिन रोजे के बाद ईद का त्यौहार आता है। इस दिन लोगों के घरों में सेवई बनती है। इसलिये इस पर्व को ‘‘मीठी ईद’’ के रूप में मनाई जासती है। इस समय देश के अलग-अलग राज्यों से मस्जिदों में लोगों के नमाज अदा करने की तस्वीरें सामने आ रही है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विधायक सतीश सिकरबार ने रहीम खान के निवास खांई सेवई
इस मौके पर मीठी ईद मानने के अवसर पर विधायक सतीश सिकरबार समाजसेवी रहीम खान के निवास पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दिल से ईद की शुभकामनायें दी और गले मिले। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोदी जैन, सतेन्द्र सिकरबार, रूपेश दुबे, बेताल सिंह गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि दौलतखान, शरीफ खान राशिद खान, वशीम खान हाजी बन्ने भाई के साथ पहुंच एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş