दिल्ली में सोमवार से 1 सप्ताह के लिए स्कूल बंद, कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, 17 नवंबर तक निर्माण कार्य प्रतिबंधित
नई दिल्ली. दिल्ली में प्रदूषण के चलते हालात खराब होते जा रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर दी है कि यहां सोमवार से एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद रहेंगे ताकि बच्चों को प्रदूषित हवा में सांस न लेनी पड़े। 14 से 17 नवंबर के बीच निर्माण गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।
सरकारी कार्यालय एक सप्ताह के लिए 100 प्रतिशत क्षमता पर घर से वर्क फ्रॉम होम संचालित होंगे। निजी कार्यालयों को यथासंभव (वर्क फ्रॉम होम) विकल्प के लिए एक सलाह जारी की जानी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में टोटल लॉकडाउन पर सुप्रीम कोर्ट में एक सुझाव था अगर प्रदूषण की स्थिति बदतर होती है तो हम एक प्रस्ताव का मासौदा तैयार कर रहे है जिस पर एजेंसियों, केंद्र के साथ चर्चा की जाएगी। यदि ऐसा होता है तो निर्माण, वाहनों की आवाजाही रोका जाना चाहिए।

