मुख्यमंत्री शिवराज की मिनी कैबिनेट शपथ लेगी

भोपाल. मध्य प्रदेश में कितने मंत्रियों को शपथ दिलाई जाए इसको लेकर पेंच फंसता जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि एक से दो दिन में शिवराजसिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है लेकिन अब नामों को लेकर पेंच फंस गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
7 नामों पर माथाप्पची
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अभी 7 मंत्रियों की मिनी कैबिनेट चाहते है। ये सभी वे अहम विभाग देखें जिनकी कोरोना कंट्रोल में भूमिका हो वहीं दूसरी तरफ सिंधिया की मंशा है कि पूर्व सरकार से इस्तीफा देने वाले 6 मंत्रियों को पहली बार में ही कैबिनेट में जगह मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक से दो दिनों में समाधान निकालकर मंत्रियों की शपथ करवा सकते है।
दावेदार भोपाल में डेरा डाल चुके
मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए दावेदार भोपाल में डेरा डाल चुके है। मुख्यमंत्री शिवराज ने केन्द्रीय नेतृत्व से फोन पर चर्चा की है हालांकि शाम तक राजभवन को इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गई। उधर स्टेट गैरेज में 10 से 12 कारों को तैयार करने और उनके ड्राइवरों को ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *