मुख्यमंत्री शिवराज हाईकमान से चर्चा कर 18 या 19 अप्रैल को मंत्रिमंडल का गठन कर सकते है

भोपाल. कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का गठन कर सकते है। जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद शिवराजसिंह चौहान 18 या 19 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडल का गठन कर सकते है। वहीं बताया जा रहा है कि अभी मंत्रिमंडल का गठन छोटा हो सकता है। लॉकडाउन हटने के बाद मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है।
आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल का गठन होना था
जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल का गठन होना था जिसमें 6 सदस्य शपथ लेने वाले थे लेकिन मंत्री पद के दावेदारों ने अपना विरोध दर्ज कराया साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे उनका दबाव भी पूरा बना हुआ है इसलिए आज होने वाले गठन को आने वोल 48 घंटे के लिए टाल दिया गया है।
ये नाम हुए फाइनल
जानकारी के अनुसार शिवराज मंत्रिमंडल में जिन नेताओं को मौका मिलना तय है उसमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गौरीशंकर बिसेन के नाम है। वहीं सिंधिया गुट के तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, या गोविंद सिंह राजपूत में से किसी एक को मौका मिलेगा। भाजपा यह चाहती है कि मंत्रिमंडल गठन के वक्त ही किसी आदिवासी चेहरे को भी मंत्री बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *