सब इंस्पेक्टर यदुनाथसिंह तोमर निलंबित, 44 मजदूरों को मोहना भिजवाया

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये 24 मार्च किये गये लॉकडाउन के दौरान दतिया मुख्यालय छोड़कर डबरा जा रहे सिविल लाईन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर यदुनाथसिंह तोमर को एसपी अमनसिंह राठौड ने गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि यदुनाथसिंह तोमर बिना किसी सूचना के मुख्यालय छोड़ना सब इंस्पेक्टर को काफी महंगा पड़ा।
ग्वालियर की सीमा प्रवेश करने पर टिकला पर होगी चेकिंग
बाहर से आने वाले 44 मजदूरों यात्रियों को सुबह 11 बजे ग्वालियर की सीमा टिकला चैकिंग पॉइंट पर थाना प्रभारी पप्पू यादव द्वारा रोककर सभी चैक कर मोहना स्थित सेंट एंटोनी क्रिस्चियन स्कूल में भिजवाया गया है। बसों द्वारा श्रीकृष्ण नर्सिंग होम तिघरा पर भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *