गृहमंत्रालय की गाइडलाईन-जूम ऐप पर सरकारी बैठकों पर रोक

नई दिल्ली. लॉकडाउन के दौरान जहां दुनिया के अधिकतर देशों में लोग अपने घरोे में बैठने को मजबूर है। वहीं, कई कंपनियां इन दिनों वीडि़यो कॉफ्रेंसिंग के लिये जूम ऐप का उपयोग कर रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों से एक बार में ही वीडियो चैट के माध्यम से बातचीत की जा सके।
लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार जूम ऐप से पर्सनल डाटा को आसानी से चोरी किया जा सकता है। ऐसे में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक एडवायजरी जारी कर इसके उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार जूम ऐप इंड टू इंड इंक्प्रिप्टेड नहीं हैं, जिसके चलते इसे आसानी से हैक भी किया जा सकता है। केन्द्र सरकार ने इस एप के माध्यम से होने वाली किसी भी सरकार बैठकों पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *