कोरोना मुक्त ग्वालियर को लेकर प्रशासन कर रहा कड़ी मेहनत.जीवाजी क्लब
ग्वालियर. कोरोना महामारी का खतरा जब से देश पर आया है तब से देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है। और इसी बीच जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों की मदद करने एवं शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे ऐसी का ख्याल रखने की जिम्मेदारी ली है शहर की गौरवशाली संस्था जीवाजी क्लब ने। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम सचिव तरुण गोयल ने बताया के लोगों में अभी भी मानवता की कमी नहीं है। इस संकट की स्थिति में दूसरों की मदद करने के लिए लोग अभी भी हाथ बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्वालियर संभाग आयुक्त एमबी ओझा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह, कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ग्वालियर को कोरोना मुक्त शहर की तरफ ले जाने के लिए बधाई के पात्र हैं।
प्रशासन की ओर से दिए जा रहे हैं नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है हमें महानगर ग्वालियर को कोरोना मुक्त बनाना है। ग्वालियर रेड जोन में ना रहे इसके लिए उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का उपयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही साफ.सफाई का ख्याल रखना और प्रतिदिन 8 से 10 बार हाथ धोना भी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने 3 मई तक के लोक डाउन में जनता से अपील की है कि वह प्रशासन का पूरा सहयोग करें एवं घर से बाहर ना निकले।
