इंदौर में 8 कोरोना पॉजिटिव जमाती भागे, 3 को ब्रिज पर घेराबंदी कर दबोचा

इंदौर. 14 दिन होटल में क्वारंटाइन किए गए 8 जमाती बुधवार की दोपहर होटल से भाग गए। इनमें से 6 लोगों की बुधवार की सुबह ही पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। यह जानकारी मिलते ही ये क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले हालांकि पुलिस ने समय पर घेराबंदी कर 3 को ब्रिज की रैलिंग के पास छिपते हुए पकड़ लिया। 5 को लोकेशन के आधार पर तलाश जा रहा है।
घटना बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे भंवरकुआं क्षेत्र स्थित होटल किंग्स पार्क की है।
कोतवाली थाना पुलिस ने 30 मार्च को झंडा चौक स्थित मुसाफिरखाने से यूपी के 8 लोगों को पकड़ा था और सभी के जांच नमूने लिए और होटल में क्वारंटाइन करवा दिया। बुधवार की सुबह रिपोर्ट मिली कि उनमें से 6 लोगों को कोरोना संक्रमण है। ऐसा बताया जाता है कि एक डॉक्टर ने उन्हें रिपोर्ट के बारे में बता दिया। पुलिसकर्मी बाहर पहरा देते रहे और मरीज दीवार कूद कर फरार हो गए। दोपहर को खाना पहुंचा तो साथियों ने उनका खाना भी ले लिया लेकिन जब डॉक्टरों की टीम अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची और मरीजों का नाम पुकारा तो उन्हें गायब पाकर हतप्रभ रह गए।
तत्काल अफसरों को सूचना दी और उनकी तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया गया। अधिकारियों ने उनकी लोकेशन निकाली तो 3 माणिकबाग बिंज पर बैठे मिल गए। वह किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरा तो हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाने लगे और कहा कि रिपोर्ट सुनकर घबरा गए थे। वह 14 दिन से होटल में रूके थे उन्हें डर था कि अब तो उपचार तक रूकना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *