सोशल डिस्टेसिंग से बाजारों से दयाल बैंड-बाजों के साथ जागरूकता रैली निकाली
ग्वालियर. कोरोना के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए जिला पुलिस निरंतर नए प्रयोग कर रही है। पुलिस ने सोमवार को लॉकडाउन के दौरान अभिनव प्रयोग किया। पुलिस ने सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए दयाल बैण्ड ने बैंड-बाजे के साथ जागरूकता रैली निकाली। बैंड के आगे कोरोना हेलमेट लगाकर बाइक पर जवान चल रहे थे और उनके पीछे दयाल बैण्ड के बैंड वादक थे जो कि मधुर ध्वनि बजाकर लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने से कैसे बचें, गाकर इसकी जानकारी दे रहे थे।
दौलतगंज, बाड़ा, पाटनकर, दौलतगंज से हुजरात पहुंचकर रैली समाप्त हुई
एसपी नवनीत भसीन के नेतृत्व में यह जागरूकता रैली बैंड मार्केट हुजरात से प्रारंभ हुई। दयाल बैण्ड ने जागरूकता रैली दौलतगंज, बाड़ा का चक्कर लगाकर सराफा बाजार गश्त का ताजिया, पाटनकर बाजार होते हुए दौलतगंज से निकलकर बैड मार्केट हुजरात पहुंचकर समाप्त हुई। पुलिस शहर की मल्टियों में जाकर गाने गाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कार्टून के जरिए कोरोना से बचने के लिए घरों में रहने का संदेश दिया।
