मरकज से आए लोगों की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम- कलेक्टर

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है जिससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी और अधिक सख्ती के साथ इस महामारी से निपटने के लिए कमर कस रहे है साथ ही ग्वालियर कलेक्टर ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मरकज से आए लोगों की सूचना देने पर 1000 रु. का ईनाम देने और तब्लीगी जमात में शामिल होने के सत्यापन के बाद सूचना न देने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की भी बात कही।
नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा
एक निर्देश में उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति मरकज से आए लोगों की सूचना पुलिस व प्रशासन को देगा उसका नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा। यहां बता दें कि रविवार को शहर में मरकज से आए 19 लोगों को प्रशासन ने पकड़कर शहर की श्याम वाटिका में क्वॉरेंटाइन किया गया है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ और लॉकल डिटेल से उनके मरकज में होने की जांच कर रही है।
एफआईआर दर्ज कर जाएगी
ग्वालियर कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा कि मरकज से आए लोगों के बारे में जो भी सूचना प्रशासन को देगा उसे 1000 हजार रु. का ईनाम दिया जाएगा और उस युवक का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इतना ही नहीं इस आदेश में कहा गया है कि तब्लीगी जमात में शामिल होने और सत्यापन के बाद भी सूचना न देने वालों पर एफआईआर दर्ज कर जाएगी।
19 लोगों को श्याम वाटिका में क्वॉरेंटाइन किया
रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि शहर में मरकज से कुछ लोग आए है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो प्रशासन ने 19 लोगों को पकड़कर शहर की श्याम वाटिका में क्वॉरेंटाइन किया गया है। पुलिस ने बताया कि मरकज में टोटल 24 लोग थे जिनमें 5 दिल्ली में है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही इन सभी की कॉल डिटेल से भी उनके मरकज में शामिल और कौन-कौन लोग थे इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *