LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर दुर्ग स्थित तेली का मंदिर, सास-बहू मंदिर के साथ ही राजा मानसिंह महल देखा

ग्वालियर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर किले पर स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिर व महलों को देखा और उनकी सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान शाम को ग्वालियर दुर्ग पहुँचे।
ग्वालियर किले पर स्थित तेली का मंदिर, सास बहू का मंदिर, अस्सी खम्बों की इमारत तथा राजा मानसिंह महल का अवलोकन किया। राज्यपाल को भ्रमण के दौरान शासकीय गाइड सुरेश चौरसिया ने तेली का मंदिर, सास-बहू का मंदिर तथा अस्सी खम्बों की इमारत के साथ ही राजा मानसिंह महल के पुरातत्व और ऐतिहासिक महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने भ्रमण के दौरान ग्वालियर दुर्ग के पुरातात्विक महत्व और ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि ग्वालियर दुर्ग पर राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग और राज्य पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक महल एवं मंदिर स्थित हैं, जिनकी देखरेख दोनों ही संस्था द्वारा की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्वालियर दुर्ग पर ही ऐतिहासिक संग्रहालय भी स्थित है। इस संग्रहालय में वेशकीमती पुरा संपदा मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *