जस्टिस प्रणय वर्मा बने मप्र हाईकोर्ट के नए जज, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कॉलेजियम की अनुशंसा को दी मंजूरी

जबलपुर. भारत सरकार ने कॉलेजियम द्वारा भेजे गए नामों में से जस्टिस प्रणय वर्मा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का नया न्यायाधीश नियुक्त किया है। जस्टिस प्रणय वर्मा, हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विपिन चंद्र वर्मा के पुत्र हैं। जस्टिस प्रणय वर्मा का जन्म 12 दिसंबर 1973 को हुआ था। मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता रवीश कुमार अग्रवाल के साथ उन्होंने अपनी वकालत को आगे बढ़ाया। जस्टिस वर्मा को सिविल, पीआईएल और विधि मामलों में महारत हासिल है।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की थी सिफारिश
तीन साल बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में किसी अधिवक्ता को जज बनाया गया है। 2 मार्च 2021 को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने प्रणय वर्मा को न्यायधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इसी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *