कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, पीएम मोदी पार्थिव शरीर को किया नमन, सीएम योगी भी साथ, अखिलेश बोले कुशल प्रसाशक के तौर पर उन्हें सदैव याद रखेंगे
लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह (बाबू जी) के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये पहले उनके आवास पर फिर विधानमण्डल और अंत में भाजपा कार्यालय में रखा था। अब एयरएम्बूलेंस से अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतिम दर्शन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कि हमसब के लिये यह शोक की घड़ी है। कल्याणसिंह जी के माता-पिता ने उनका नाम कल्याण सिंह रखा था। उन्होंने अपने माता-पिता के दिये नाम को सार्थक किया। वह जीवन भर जनकल्याण के लिये जिये। जनकल्याण को ही अपना मन बनाया। उन्होंने अपना जीवन भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ और देश के लिये समर्पित कर दियिा। कल्याणसिंह भारत के कोने-कोने में एक विश्वास का नाम बन गये थे।
पीएम आगे कहा था कि कल्याण सिंजह एक प्रतिबद्ध निर्णयकर्त्ता का नाम बन चुके थे। जीवन का अधिकतम समय उन्होंने जन कल्याण के लिये लगाया। उनको जब भी जो दायित्व मिला। उसे उन्होंने बखूबी निभाया। सरकार, संगठन जो भी दायित्व मिला उसे उन्होंने पूरा किया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत खोया हैं। मैं भगवान प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिवार और समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में पूर्व सीएम को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। नड्डा ने प्रधानमंत्री के सामने ही कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा भी रखा। कल्याण सिंह की ये आखिरी इच्छा थी कि उनके निधन के बाद उनके शव को BJP के झंडे में लिपटाया जाए।
उधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। सुबह बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी कल्याण सिंह के आवास पर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। मायावती ने यहां पूर्व सीएम के पौत्र से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी पूर्व सीएम के आवास पर मौजूद हैं।

