कोरोना वायरस -8 वर्षीय श्याम सोनी ने गुल्लक तोड़ दी 1124 रूपये की सहयोग राशि

ग्वालियर/भिंड. जिले के कस्बा रौन मैं रहने वाले रामहरि सोनी के पुत्र श्याम सोनी उम्र 8 वर्ष व कार्तिक सोनी उम्र 5 वर्ष द्वारा अपनी गुल्लक में विगत एक वर्ष से एकत्रित किये 1124 रु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रभावितों की सहायतार्थ,  नवीन भारद्वाज नायब तहसीलदार रौन को प्रदान किए इस मौके पर संजीव नयन शर्मा थाना प्रभारी रौन,  उपनिरीक्षक चंद्र मोहिनी जादौन,  श्याम व कार्तिक के पिता रामहरि सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चे जब गुल्लक में पैसा एकत्रित करना प्रारंभ करते हैं उस समय उस वक्त पैसे के उपयोग के संबंध में कई तरह की कल्पनाएं करते हैं परंतु उक्त दोनों बच्चों श्याम व कार्तिक द्वारा अपनी संपूर्ण इच्छाओं का दमन करते हुए उत्साह के साथ अपनी गुल्लक की राशि को पीड़ितों की सहायतार्थ प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *