मुंर्बइ. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन करने के बावजूद डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन को यात्रा करने की अनुमति देने के लिये सीनियर आईपीएस अधिकारी ने शुक्रवार को फोर्स लीव पर भेज दिया गया है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी। आईपीएस अधिकारी ने वधावन परिवार में किसी आपात स्थिति हवाला देकर उसके सदस्यों को बन्द के नियमों से छूट देने का पत्र जारी किया था। देशमुख ने ट्वीट किया कि माननीय मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श के बाद प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को उनके खिलाफ शुरू होने वाली जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से फोर्स लीव पर भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया है कि वधावन परिवार के सदस्यों को बन्द के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिये गुरूवार को महाराष्ट्र में सतारा जिले के महाबलेश्वर में हिरासत में ले लिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वधावन परिवार के सदस्यों सहित 23 लोगों को उनके फॉर्म हाउस में पाया स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये पूणे और सतारा दोनों जिलों को सील कर दिया गया है। इसके बावजूद वधावन परिवार के सदस्यों सहित कई लोगों ने बुधवार की शाम अपनी कारों से खण्डाला से महाबलेश्वर की यात्रा की कपिल और धीरज वधावन यस बैंक और डीएचएफएल धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हैं।